बरेली, दिसम्बर 8 -- भमोरा। 27 दिन पूर्व एक ही समुदाय के दो पक्षों मे कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसमें घायल बाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुस्लिम और आस मोहम्मद को जेल भेजा है। पहले भी तीन लोगों को जेल भेजा गया था। गांव हजरतपुर के फाजिल रजा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि 14 नवंबर को उसका भाई बाबू, जाविद, सफी आलम, मुशर्रफ के साथ आंवला से जमानत करवा कर लौट रहे थे। गांव के समीप विरोधी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें उसका भाई बाबू और चचेरा भाई जाविद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान बाबू की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी। सोमवार को आरोपी मुस्लिम और आस मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.