मऊ, मार्च 23 -- मधुबन। नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के तहत थाना क्षेत्र में पुलिस ने छात्राओं के साथ बाइक रैली निकालकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस बल एवं स्कूल की छात्राओं के साथ बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली थाना परिसर से शुरू होकर बनियाबान, भोला रोड, रोडवेज होते हुए दुबारी मोड़ तक पूरे कस्बे का भ्रमण किया। रैली के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नीरज यादव, ओमप्रकाश यादव, ओमप्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, राम अवध, रागिनी वर्मा, हरेंद्र साहनी एवं अनुराधा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.