धनबाद, मई 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बकरीद को देखते धनबाद पुलिस ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बलवायियों से निपटने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल कर हर प्रकार की अनहोनी से निपटने का रिहर्सल किया। काल्पणिक रूप से बलवायियों से निपटने का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से जिले में किसी भी आपात स्थिति, भीड़ नियंत्रण, सांप्रदायिक तनाव या विधि-व्यवस्था की चुनौती से निपटने की तैयारियों को परखा गया। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल का संचालन मॉक ड्रिल के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब की अगुवाई में पुलिस अफसरों और जवानों ने अभ्यास किया। जवानों को हथियारों के सटीक प्रयोग का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस पार्टी, सिविल पुलिस पार्टी, फायर फाइटिंग पार्टी, ला...