आरा, मार्च 25 -- दोनों शिक्षकों पर केस के तहत कार्रवाई बिहिया। निज संवाददाता बिहिया पुलिस ने गत 18 मार्च को हाई स्कूल बिहिया से गायब शिक्षक की बरामदगी के बाद बुधवार को आरा स्थित कोर्ट में 183 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज करवाया। बताया जाता है कि शिक्षक ने अपने बयान में स्कूल के दो शिक्षकों की प्रताड़ना से अवसाद में आने और स्वयं ही एक सप्ताह तक इधर-उधर भटकने की बात कही है। दारोगा मुकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक का बयान दर्ज कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि बिहिया नगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक मोहन कुमार सिंह अपने ही विद्यालय के दो शिक्षकों की ओर से उनके साथ लगातार की जा रही गाली-गलौज व मारपीट से आजिज आकर विद्यालय से गत 18 मार्च को लापता हो गये थे। मामले को लेकर शिक्षक की पत्नी रीना देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.