मऊ, जून 18 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना की साइबर टीम को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर क्षेत्र से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल कीमत करीब 92,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं। थाने की पुलिस टीम ने भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर यानी सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी मदद ली। इस पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया गया। इनमें हैबतपुर निवासी छाया भारती पुत्री रामानन्द की 18 हजार कीमती मोबाइल, नगर पंचायत के वार्ड नंबर -1 उफरौली निवासी अमरजीत मल्ल पुत्र रामबीर मल्ल की 15 हजार कीमती मोबाइल, छपरौली निवासी नन्दमोहन मल्ल...