सीतापुर, मार्च 31 -- सीतापुर। थाना नैमिषारण्य पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से विभिन्न स्थानों से गुम हुए छह कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मंगलवार को थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा की टीम ने इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों अंकित, प्रतिभा, मुकेश, संजीव, रामस्नेही और हीरालाल को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। इसमें उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह और कांस्टेबल विक्की की मुख्य भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.