पुलिस ने बरामद किए 30 लाख के 123 मोबाइल
बुलंदशहर, मई 9 -- पुलिस ने अप्रैल माह के दौरान 123 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल की मदद ली गई। आधुनिक तकनीक और विशेष अभियान के जरिए पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। अभियान में नगर कोतवाली, खुर्जा और गुलावठी थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन बुलंदशहर पुलिस की मेहनत से उन्हें उनका फोन वापस मिल गया। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए अभियान की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुम हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.