पुलिस ने बरामद किए 23 लाख के 102 मोबाइल फोन
कौशाम्बी, जून 11 -- सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से जिले की पुलिस ने 102 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये सारे मोबइल चोरी, स्नेचिंग या फिर खो गए थे। तकरीबन 23 लाख रुपये कीमत के बरामद सभी मोबाइल गुरुवार को एसपी-एएसपी ने उनके स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। मई 2026 में जिले के विभिन्न थानों पर 136 लोगों ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने, खोने या फिर छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों व सीसीटीएनएस टीम ने सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता ली। सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रैक किए गए। तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से 102 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। तस्दीक करने के बाद गुरुवार की दोपहर मोबाइल स्वामियों को पुलिस ऑफिस बुलाया गया। एसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.