प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने के मामले में पुलिस ने बटाई पर लेकर खेती करने वाले आरोपी शिवकुमार के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बुधवार को कोतवाल आनंद पाल भदौरिया, स्पेशल टीम के प्रभारी अर्जुन सिंह, पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी बंधवा अनीश कुमार यादव के साथ पुलिस टीम ने क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में दबिश दी। अफीम की खेती किए जाने की जानकारी होने पर मौके पर सीओ मनोज कुमार रघुवंशी भी पहुंचे। यह भी पढ़ें- स्पेशल टीम ने पकड़ी 12 किलो से अधिक अफीम जांच में पाया गया कि बिना परमीशन के यहां पर अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस टीम ने खेत में बो...