मुजफ्फर नगर, जून 17 -- बुढ़ाना। थाना फुगाना के गांव डूंगर निवासी वीरेंद्र कुमार व उसकी पत्नी ओमवती अपने 5 वर्षीय बच्चे देवांश के साथ जोया मैक्स हॉस्पिटल, बुढ़ाना में इलाज के लिए आए थे। इस दौरान देवांश अस्पताल से निकलकर चला गया, जिसे उसके परिजनों द्वारा काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। इसकी सूचना थाना बुढ़ाना में दी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने तुरंत टीम गठित कर बच्चे की तलाश में लगा दी। बुढ़ाना पुलिस ने कुछ ही घंटे में देवांश को तलाश कर बरामद कर लिया तथा देवांश को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...