पुलिस ने बचाया टूटता रिश्ता,काउंसिलिंग के बाद साथ रहने को राजी हुए दंपति
मुरादाबाद, मई 20 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की सक्रिय पहल से एक टूटते वैवाहिक रिश्ते को नया जीवन मिल गया। घरेलू विवाद के चलते थाने पहुंचा मामला काउंसिलिंग के बाद सुलझ गया और पति-पत्नी ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला लिया। भगतपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व भोजपुर क्षेत्र के युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच पारिवारिक मतभेद बढ़ने लगे। विवाद बढ़ने पर महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इसे मिशन शक्ति केंद्र की काउंसिलिंग टीम को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां पति-पत्नी और उनके परिजनों से अलग-अलग बातचीत की गई। काउंसिलिंग टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों की सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.