आजमगढ़, मार्च 21 -- बरदह, आजमगढ़। लिए गए लोन की किस्त न जमा करने पर कोर्ट के आदेश पर बरदह पुलिस ने आरोपी संतोष गुप्ता निवासी बरहद के घर पर पहुंचकर उसके परिजन को नोटिस दी। उपनिरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने यूबीआई बैंक की शाखा जीवली से ऋण लिया है। उसे बैंक में 20 लाख रुपया जमा करना है। रुपये जमा न करने पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। उसे 27 मार्च तक कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट की ओर से जारी हुए नोटिस को पुलिस ने आरोपी के घर पर पहुंच कर परिजनों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...