पुलिस ने फौरसाही से आरोपी को किया गिरफ्तार
मधेपुरा, जून 21 -- आलमनगर। पुलिस ने शुक्रवार की शाम फौरसाही गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि करीब दो महीना पूर्व एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी मामले में पीड़िता के पिता द्वारा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया गया था। जिस मामले में फौरसाही के नीतीश कुमार को एसआई हुस्न आरा ने पुलिस बल के सहयोग से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.