संभल, मार्च 20 -- बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी में गुरुवार शाम पुलिस को फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पंवासा चौकी प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने गांव के ताले वाले शिव मंदिर पर आधार कार्ड बना रहे युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से लैपटाप, प्रिंटर, फिंगरप्रिंट मशीन एवं आधार कार्ड से संबंधित अन्य दस्ताबेज बरामद किए। उसके बाद पुलिस युवक चौकी ले आई। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.