रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- असद जावेद, खटीमा। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि वारंटी को सात अप्रैल की शाम को वार्ड संख्या पांच से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अरबाज को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...