रुडकी, मार्च 25 -- न्यायालय के आदेश पर झबरेड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना झबरेड़ा की चौकी इकबालपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम मोलना निवासी योगेश को उसके निवास से गिरफ्तार किया। वारंटी योगेश के विरुद्ध न्यायालय द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत भरण-पोषण की राशि अदा न करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपित काफी समय से राशि का भुगतान नहीं कर रहा था और पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। चौकी इकबालपुर इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया आरोपी वारंटी को हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.