मधुबनी, जनवरी 28 -- घोघरडीहा। थाना क्षेत्र के बसुआरी गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बसुआरी निवासी रामानन्द यादव के 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार यादव के रूप में हुआ। पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ दो मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए उनके गांव में तलाशी की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.