पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- कुंडा। बाघराय थानाक्षेत्र के कोड़राजीत गांव निवासी नरेन्द्र सिंह के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है। वह काफी समय से फरार था। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उसी मामले में रविवार को दरोगा देवी दयाल वर्मा ने नरेन्द्र सिंह को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह तिवारीपुर सकरदहा गांव निवासी भाई लाल मौर्य और गजाधर मौर्य के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को रविवार को दरोगा विनीत कुमार यादव ने उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.