खगडि़या, अप्रैल 28 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोलवारा पंचायत के तिहाय निवासी मोहम्मद मंजूर आलम, मोहम्मद नईम बैठा और मोहम्मद अख्तर बैठा के रूप में हुई है, जो तीनों मोहम्मद हदीस बैठा के पुत्र हैं। ये तीनों आरोपी पसराहा कांड संख्या 38/2026 के नामजद अभियुक्त थे और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। इधर पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी अपने घर पर छिपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.