पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 24 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। पुलिस ने पूर्वी सिसवा पंचायत के सिसवा कोड़र गांव में छापेमारी कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2022 से संबंधित थाना कांड संख्या 364/26 के फरार अभियुक्त सिकंदर साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसके घर आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.