अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- इंदईपुर, संवाददाता। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बावली चौक पर स्थित मंदिर व पुलिस एक और प्रेमी जोड़ों के विवाह का गवाह बनी। प्रेमी जोड़ों के विवाह से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक व युवती दोनों बालिग हैं। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर करमैतेपुर निवासी बलवंत सिंह चौहान व सविता निवासी चंदनपुर के बीच पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी जोड़ा समाज व परिवार की नजरों से बचकर लगातार मौका मिलते ही छुप छुप कर एक दूसरे से मिला करते थे। दोनों को एक दूजे का होने में कहीं न कही सामाजिक रोड़ा बन रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी जब दोनों परिवारों को हुई तो परिवार ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद सविता के परिजनों ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया, लेकिन बलवंत के परिजन मानने को तैयार नहीं हुए और बलव...