बिजनौर, फरवरी 2 -- पुलिस ने गंभीर अपराध में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार थाना स्योहारा में दर्ज मुकदमे की बीएनएस धाराओं व पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 31 जनवरी को वादी द्वारा थाना स्योहारा पर तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी विशाल उर्फ फैजान पुत्र साबिर, निवासी मोहल्ला मंसूर सराय कस्बा व थाना स्योहारा, वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरन गलत कार्य किया। तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में रविवार को थाना स्योहारा पुलिस ने वांछित आरोपी विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.