उरई, फरवरी 18 -- कोंच। कैलिया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह को असूपुरा-पीपरी मार्ग पर सामी बैंक मोड़ के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे, तभी आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुष्पेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सामी, थाना कैलिया के रूप में हुई है। उस पर थाना कैलिया में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ पूर्व में भी थाना कैलिया में मुकदमा अपराध संख्या 47/19 धारा 323, 452, 504 आईपीसी के तहत दर्ज है, जिससे आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उपनिरीक्...