फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- थाना खैरगढ़ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को पकड़ा है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। उसे पुलिस ने उसे एसजीएम तिराहा थाना खैरगढ़ से पकड़ा है। अभियुक्त का नाम अमन पुत्र वीरेन्द्र सिंह बताया है। वह कन्थरी थाना शिकोहाबाद का रहने वाला है। अमन 10 नवंबर को एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया था। किशोरी के पता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.