पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा का दिया भरोसा
सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल ने शनिवार शाम कस्बा के मुख्य मार्ग व बाजार में पैदल गश्त किया। इस दौरान व्यापारियों से संवाद कर उनको सुरक्षा का भरोसा देकर जागरूक किया। सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने भ्रमण के दौरान व्यापारियों से कहा कि सभी लोग अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रखें। जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस सबको सुरक्षा देने के लिए तत्पर है। कोई भी समस्या होने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो सूचना पुलिस को दें। इस दौरान थानेदार श्रीप्रकाश यादव, सत्यदेव, मनोज पटेल, राम शब्द यादव, अमला यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.