इटावा औरैया, मार्च 13 -- इटावा। विभिन्न थानों की पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया और वाहनों की तलाशी भी ली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अलग- अलग स्थानों की पुलिस ने पैदल गश्त किया। लोगों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे दो पहिया और चार पहिया वाहनों में जो भी वहां संदिग्ध लगा उन्हें रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालकों से बातचीत की गई और उसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया। इस दौरान जो भी दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए मिले उन्हें इस बात के लिए जागरूक किया गया कि वह हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं। इसी तरह चार पहिया वाहन चालकों से कहा गया कि वे सीट बेल्ट बांधकर रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...