पुलिस ने पिस्टल संग युवक को किया गिरफ्तार
उरई, मई 21 -- कोंच। पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूसों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली की सुरई चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बुधवार/गुरुवार की रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैलिया बाईपास मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में खड़े सतेंद्र सिंह चौहान पुत्र माखन सिंह निवासी भीमनगर थाना रौन जिला भिंड मध्यप्रदेश को पकड़ लिया। पुलिस ने जामातलाशी में उसके पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने सतेंद्र के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.