पुलिस ने पिता का शांति भंग में किया चालान, आहत बेटी ने खाया ज़हर
बांदा, मई 24 -- बांदा। थाना समाधान दिवस में न्याय मांगने गए युवक का पुलिस ने शांति भंग में चलान कर दिया। पिता का चालान होते देख घर पहुंची बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। शहर के मर्दननाका निवासी शफीक अपनी पत्नी शाहीन व बेटी तबस्सुम को लेकर पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते 21 मई को एसपी से शिकायत करने पहुंचा था। जहां पर एसपी ने जमीन से जुड़ा मामला होने के चलते थाना समाधान दिवस में कोतवाली पहुंचने की बात कही थी। कहा था कि कोतवाली में राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे तो मामले का मौके पर ही निस्तारण हो जाएगा। शफीक का आरोप है कि शनिवार को कोतवाली नगर से फोन कर थाना समाधान दिवस पर शरीफ को बुलाया गया था। इसके अलावा पुलिस ने उसके बड़े भाई शेरखान को भी बुलाया था। दोनों पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.