बांदा, मई 24 -- बांदा। थाना समाधान दिवस में न्याय मांगने गए युवक का पुलिस ने शांति भंग में चलान कर दिया। पिता का चालान होते देख घर पहुंची बेटी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। शहर के मर्दननाका निवासी शफीक अपनी पत्नी शाहीन व बेटी तबस्सुम को लेकर पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते 21 मई को एसपी से ​शिकायत करने पहुंचा था। जहां पर एसपी ने जमीन से जुड़ा मामला होने के चलते थाना समाधान दिवस में कोतवाली पहुंचने की बात कही थी। कहा था कि कोतवाली में राजस्व विभाग के ​अधिकारी मौजूद रहेंगे तो मामले का मौके पर ही निस्तारण हो जाएगा। ​शफीक का आरोप है कि शनिवार को कोतवाली नगर से फोन कर थाना समाधान दिवस पर शरीफ को बुलाया गया था। इसके अलावा पुलिस ने उसके बड़े भाई शेरखान को भी बुलाया था। दोनों पक्...