काशीपुर, मार्च 10 -- काशीपुर। संगठित गिरोह बनाकर लोगों को डराकर अवैध तरीके से धन उगाही करने के आरोप में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेज दी है। पुलिस के अनुसार वैशाली कॉलोनी निवासी आशीष चौहान उर्फ पटवारी, अमरजीत सिंह, विमल कुमार, पटेल नगर निवासी गुरुप्रेम सिंह और कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि यह लोग गिरोह बनाकर काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में सीधे-सादे लोगों को धमकाकर, मारपीट कर और धोखाधड़ी के जरिए अवैध रूप से धन कमाते थे। जमीनों की फर्जी सौदेबाजी कर लोगों से पैसे लेकर हड़प लेना भी इनके खिलाफ शिकायतों में शामिल है। आईटीआई थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.