हरिद्वार, मई 10 -- पथरी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चन्द सुयाल ने रविवार को थाना पथरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय, भोजनालय, बैरक, स्टोर तथा अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्यालय संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खोए मोबाइल फोन की वापसी निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा बरामद किए गए करीब पांच लाख पचास हजार रुपये मूल्य के खोए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

शस्त्र ड्रिल और सफाई निर्देश एसपी ग्रामीण शेखर चन्द सुयाल ने जवानों से शस्त्र ड्रिल का अभ्यास भी कराया तथा साप्ताहिक शस्त्र सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। ...