चम्पावत, फरवरी 4 -- चल्थी पुलिस ने पांच भैंसों से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा। खटीमा निवासी दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बजरंग दल और विहिप की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर सायं अमोड़ी के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक वाहन को तेजी से भगा कर ले गया। बजरंग दल खंड अध्यक्ष राजेश भट्ट, विहिप के खंड अध्यक्ष प्रदीप बोहरा, रोहित बोहरा, राकेश बोहरा, मुकेश बोहरा, बालम सिंह, आशीष बोहरा ने जानकारी चल्थी चौकी को देने के साथ वाहन का पीछा किया। चल्थी चौकी में पुलिस ने वाहन संख्या यूके 18 सीए 1226 को रोका। तलाशी में पिकअप में ठूंस कर भरी गई पांच भैंस बरामद की। वाहन में सवार दो लोग मवेशियों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.