सहारनपुर, जनवरी 8 -- मंगलवार सुबह नोजली दनियालपुर में मस्जिद की जिम्मेदारी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी व पथराव की घटना के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे नमाज पढ़ने के दौरान इकराम व अब्दुल कादिर पक्ष के लोगों में मस्जिद की जिम्मेदारी को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा मकान की छतों से पथराव किया गया था। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने एक पक्ष से गफ्फार, अफजल व सोनू तथा दूसरे पक्ष से अब्दुल कादिर व यूनुस के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए सभी की न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.