पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गैंगस्टर का मुकदमा
रुडकी, मई 9 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। साथ ही पांचों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी क्षेत्र में संगठित रूप से अपराध को अंजाम देने, लोगों में भय का माहौल पैदा करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.