बक्सर, जून 7 -- चक्की। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामलों के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट थे। जबकि, दो अन्य पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना क्षेत्र के भरियार गांव से पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के आधार पर तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। आरोपियों में विजय तुरहा, दशरथ बिंद, भोला तुरहा शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने आपराधिक मामले में परसिया से दो को पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्त धनलाल यादव पिता रामायण यादव, मनलाल यादव पिता रामायण यादव हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबको न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.