देहरादून, मई 2 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी पुलिस ने पर्यटक के खोए पर्स को लौटा दिया। 2 मई को गौरव कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी महिपालपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। उनका पर्स झड़ी पानी रोड क्षेत्र में खो गया था। इस संबंध में गौरव कुमार द्वारा चौकी बार्लोगंज में सूचना दी गई। पुलिस ने पर्स की तलाश प्रारंभ की। चीता बार्लोगंज के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार एवं कांस्टेबल प्रदीप गिरी द्वारा लगातार सघन खोजबीन के बाद झड़ी पानी क्षेत्र से पर्स को बरामद कर लिया। पर्स के अंदर 2 आधार कार्ड एवं Rs.6900- नगद पाए गए। इसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित पर्यटक से संपर्क स्थापित कर पर्स को सकुशल उनके सुपुर्द किया। पर्यटक गौरव कुमार ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर उनका आभार व्यक्त कियाl
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.