अमरोहा, नवम्बर 18 -- पुलिस विभाग की अलग-अलग टीमों ने सोमवार सुबह न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एएस चेक टीम, डॉग स्क्वॉड और स्वाट टीम ने हिस्सा लिया। पार्किंग, कोर्ट परिसर, अधिवक्ताओं के चैंबर समेत अन्य स्थानों की जांच की। टीमों ने न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों से भी आने का कारण पूछा। सुरक्षा उपकरणों की जांच में मेटल डिटेक्टर, स्कैनर मशीन और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। डीएफएमडी, एचएचएमडी और हैंड सेट की कार्यप्रणाली परखी। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया। इस दौरान न्यायालय सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.