मुजफ्फर नगर, जून 30 -- नई मंडी कोतवाली पुलिस ने महिला के जलने के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का उपचार दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। गांव बझेडी निवासी अमरीन की शादी कुछ समय पूर्व गांव रथेडी निवासी शादाब के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता कर रहे है। इसी बीच महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रुप से झुलस गयी। महिला का उपचार दिल्ली में चल रहा है। इस मामले में पति, ननद, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को पति शादाब को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...