पुलिस ने पकड़ी हजार लीटर की अवैध अंग्रेजी शराब
जमुई, जून 7 -- सिमुलतला। सिमुलतला पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग का फर्जी बोर्ड लगाकर चल रहे एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में एक हजार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताई कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप इस क्षेत्र से गुजरने वाली है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस टीम रेलवे सबवे के पास सतर्कता से मुस्तैद थी और आने-जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध पिकअप वैन आती दिखी, जिस पर डाक पार्सल लिखा हुआ था。
पुलिस की कार्रवाई पुलिस टीम ने जैसे ही चारों तरफ से घेराबंदी कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, चालक ने पुलिस को चकमा देने की नीयत से गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और लोहिया चौक की ओर भागने लगा। इसके बाद पुलिस बल ने मुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.