बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। नशामुक्त जिला अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 3.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान भागीरथी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अजय कुमार उर्फ अतुल पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी कठायताड़ा के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.