इटावा औरैया, दिसम्बर 16 -- चकरनगर। इटावा पुलिस ने बीहड़ क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को दस्यु प्रभावित रहे गांव पिपरौली गढ़िया, जांगरा, काला पाथर से आठ गरीब और अब तक शिक्षा से वंचित बच्चों को खोजकर प्राथमिक विद्यालय में दाखिला दिलाया गया। पुलिस ने गांव से स्कूल तक पहुंच रास्ते को दुरुस्त कराकर ग्रामीणों को एकत्रित किया और शिक्षा के महत्व को समझाया। पुलिस की इस पहल से प्रेरित होकर अभिभावकों ने अपनी बेटियों को स्कूल भेजने के लिए सहमति दी। लंबे समय से पिछड़े इस बीहड़ क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का यह प्रयास लोगों के लिए प्रेरणादायक बन रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित जांगरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी ग्र...