पुलिस ने नामजद दो आरोपी किए गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 1 -- गोसाईंगंज के सिठौली कला गांव निवासी दीपक सिंह (31) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को नामजद दो आरोपियों विशाल रावत और कृष्णा रावत को अपहरण व साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कई टीमें रायबरेली, अमेठी और बाराबंकी जिलों से होकर गुजरने वाली नहर में दीपक के शव की तलाश में जुटी हैं। पुलिस नामजद तीसरे आरोपी गोलू की तलाश में दबिश देर रही है। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि अभी तक दीपक के शव का पता नहीं चल सका है। पुलिस शव की तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लखनऊ, रायबरेली, अमेठी और बाराबंकी से होकर गुजरने वाली नहर में तलाश की जा रही है। शव बरामद न होने के कारण हत्या की धारा नहीं बढ़ाई जा सकी है। फिलहाल नामजद आरोपियों मोहनलालगंज के डलौना निवासी विशाल रावत और सलौली निवासी कृष्णा राव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.