सिद्धार्थ, फरवरी 18 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मकान के बंटवारे के विवाद में पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से आहत शहर के बसडिलिया निवासी एक युवक ने कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह की कोशिश की। युवक ने अपने ऊपर डीजल उड़ेलकर आग लगानी चाही तभी वहां मौजूद एलआईयू जवानों ने उसे दबोच लिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की सुबह कलक्ट्रेट के कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचकर अपना काम-काज निपटाने लगे थे। फरियादी भी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचने लगे थे। परिजन में जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया था। इसी दौरान शहर के बसडिलिया निवासी एक युवक कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचा। उसने बोतल में भरा डीजल अपने ऊपर उड़ेल लिया और माचिस की तीली जलाकर आग लगाने की कोशिश की। थोड़ी दूरी पर मौजूद एलआईयू जवान ने उसकी हरकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.