हरदोई, अप्रैल 28 -- टड़ियावां। पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। गांव परसपुर के निवासी नेपाल ने सीजेएम चतुर्थ की अदालत में लगाई। बताया कि 13 नवंबर 2025 की शाम विपक्षी गांव के बड़े भइया, छोटे भइया, गुरु और ब्रजेश ने खेत के विवाद को लेकर उसके दरवाजे पर पहुंच कर गालियां दीं। आरोप है कि मना करने पर आरोपित मारपीट के लिए आमादा हो गए। हमलावरों ने घर में लाठी डंडों से उसकी पिटाई करते हुए जेब से 15 सौ रुपये की नकदी छीन ली। आरोप है कि घटना की शिकायत टड़ियावां पुलिस से की, लेकिन कार्यवाही के बजाय पुलिस अनसुनी करती रही। सीजेएम की अदालत में हुए आदेश के बाद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी है। एसओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले कि विवेचना एसआई राजेश चौधरी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.