बाराबंकी, मार्च 30 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में रीवां सीवां गांव में धुले बर्तन का गंदा पानी गिराने का विरोध करने पर विपक्षी ने महिला व उसके परिवार के लोगों को पीट कर घायल कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। रीवां सीवां निवासी मूर्ति देवी पत्नी लवकुश ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर में बताया कि पड़ोसी अपने घर की छत का बर्तन धोने वाला गंदा पानी उनके घर की चौकी पर गिराते हैं। कई बार थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने बताया कि 18 मार्च को जब उन्होंने पानी बंद करने को कहा तो विपक्षी ने लाठी-डंडों से हमला उसे पीट दिया। बचाने पति लवकुश और बेटा मनीष दौड़े,तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा। इस मामले में स्थानीय पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन सुनवाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.