सिमडेगा, जून 2 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनसोदे बाजार में अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह के निर्देश पर एसआई कुलदीप मेहता के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 30 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही अवैध रूप से शराब की बिक्री में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...