कन्नौज, जून 1 -- कन्नौज। मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज 248 मामलों से संबंधित 486.804 किलोग्राम मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण एवं विनष्टीकरण कराया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 36 लाख 31 हजार 700 रुपये बताई गई है। सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। कोतवाली कन्नौज, गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ, सौरिख, विशुनगढ़, तिर्वा, ठठिया और इंदरगढ़ थानों में पंजीकृत मादक पदार्थों से संबंधित अभियोगों का माल 29 मई को भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट, कुंभी तहसील, अकबरपुर (कानपुर देहात) में पर्यावरणीय एवं विधिक...