नोएडा, जून 8 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। ग्रेटर नोएडा के बाद अब सेंट्रल नोएडा जोन की पुलिस ने रविवार की रात अभियान चलाकर 343 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से नशा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा। सेंट्रल जोन के बिसरख, इकोटेक तीन, सुरजपुर, बादलपुर, फेस वन थाना क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 343 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब, हुक्का वह अन्य नशे का सेवन करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब, हुक्का अथवा अन्य नशे का ...