भभुआ, फरवरी 28 -- भभुआ, सोनहन और भगवानपुर थाने की पुलिस ने की कार्रवाई सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में किया पेश (पेज तीन) भभुआ/भगवानपुर, हि.टी.। होली पर्व को लेकर कैमूर पुलिस ने शराब कारोबारियों और नशेड़ियों पर शिकंजा कस दिया है। एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी व जांच अभियान के दौरान भभुआ, सोनहन और भगवानपुर थाने की पुलिस ने नशे की हालत में 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। भभुआ पुलिस ने बक्सर जिला के नई बाजार निवासी रमेश शर्मा, मोहनियां थाना क्षेत्र के अवारी के बालेन्दु साह व सोनहन के धर्मेन्द्र कुमार को पकड़ा है। सोनहन थाने की पुलिस ने बड़काकीर निवासी रामानंद शर्मा के पुत्र प्रेम शंकर शर्मा, सिकरा निवासी कमल बिंद के पुत्र दिहल कुमार तथा भगवानपुर पुलिस ने रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी ...