पुलिस ने नशेड़ियों को किया गिरफ्तार
दरभंगा, मई 11 -- लहेरियासराय। नशेड़ियों के विरुद्ध छापामारी के क्रम में पुलिस ने चार नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। अलीनगर पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई में नरमा निवासी जोगी मुखिया के पुत्र विदुर मुखिया तथा पकड़ी किरतपुर निवासी अजीम राइन के पुत्र मो. मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वाजितपुर पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई में परौल निवासी मो. बिल्टू के पुत्र मो. सलीम तथा बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी निवासी दिनेश यादव के पुत्र संजीत यादव को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।उधर, हायाघाट थाने में दर्ज एक मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त विशनपुर थाने के शिवदासपुर निवासी बिंदेश्वर सहनी के पुत्र राजू सहनी को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- कतरीसराय में 4 शराबी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.